India vs New Zealand: दूसरे Test के पहले दिन कीवी टीम ने बनाए 246/5 रन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (79 गेंद पर 31 रन) पहले सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में कप्तान टॉम लैथम (128 गेंद पर 59), हेनरी निकोल्स (46 गेंदों में 16) और रचिन रविंद्र (00) के विकेट गंवाए।

डेरिल मिचेल (74 गेंद में 31) तीसरे सत्र में पवेलियन लौटने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लेंडेल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से आकाशदीप ने दो जबकि गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया है।

इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव करके प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बराड़ को अंतिम एकादश में रखा। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

Black Friday सेल से दूर क्यों हो रहे युवा, सोशल मीडिया पर आया No-Buy Challenge