By Kusum | Sep 19, 2025
अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेला गया। जिसे भारत ने 21 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए जिसके जवाब में ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। ओमान की ओर से आमिर कलीम ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। जबकि भारत के लिए हार्दिक, हर्षित, कुलदीप और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट झटका।
189 रनों का पीछा करने उतरी ओमान की टीम को कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। जिसे कुलदीप यादव ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप ने इस दौरान कप्तान जतिंदर यादव को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। आमिर कालिम ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। आमीर के अलावा ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने 33 गेंद में 51 रन की पारी खेली। जबकि विनायक महज एक रन ही बना पाए।
इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को दूसरे ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने 8 गेंद में महज 5 रन बनाए। अभिषेक 15 गेंद में 38 रन बना कर आउट हुए। हार्दिक पंड्या रन आउट हुए। अक्षर पटेल ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। शिवम दुबे 8 गेंद में पांच रन ही बना सके। संजू सैमसन ने 45 गेंद में 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 29 और अर्शदीप ने एक रन बनाया। जबकि हर्षित राणा 13 तो कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद लौटे।