Ind vs SL 2nd ODI: भारत ने जीती वनडे सीरीज, दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से दी मात

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2021

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को तीन विकेट से मात देकर सीरिज में 2-0 की बढ़त बना ली। दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने 87 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। दीपक चाहर ने नाबाद 69 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां नौ विकेट पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चरिथ असालांका ने 65 जबकि अविष्का फर्नांडो ने 50 रन बनाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट चटकाए।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग