देश अभिनंदन की वापसी के लिए व्याकुल और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जब देश वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनन्दन की वापसी के लिए व्याकुल है तो उस वक्त प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए व्याकुल हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि देश जाबांज़, विंग कमांडर अभिन्दन की अविलंब सुरक्षित वापसी को व्याकुल है और प्रधान सेवक सत्ता वापसी के लिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज बृहस्पतिवार को होने वाली महत्वपूर्ण सीडब्ल्यूसी की बैठक व रैली को रद्द कर दिया। देश और सब दल सशस्त्र सेनाओं के साथ हैं, पर मोदीजी वीडियो कांफ्रेंसिंग का रिकॉर्ड बनाने को बेचैन हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया। पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, लेकिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तान की हिरासत में ले लिए गए।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार

Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता

अब Hybrid War से निपटेगी सेना, Army Chief Dwivedi ने दिया Multi-Domain Operation का मंत्र