Israel PoK Map: इजरायल के इस कदम से भारत हैरान, खुश हो गया था पाकिस्तान, तुरंत ही सुधारी भूल

By अभिनय आकाश | Oct 05, 2024

ईरान और हिजबुल्लाह के साथ इजरायल की जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसी बीच इजरायल से एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि अब इजरायल ने अपनी गलती में सुधार किया। जंग में फंसे इजरायल से ऐसा कुछ हो गया जिसने भारत और पाकिस्तान में हलचल पैदा कर दी। इजरायल ने पहली बार पीओके का नाम लेकर पहली बार बड़ा फैसला किया है। दरअसल, इजरायल और हिजबुल्ला की जंग के बीच भारत में उसके राजदूत रावेन अजार ने कश्मीर को लेकर अपनी एक गलती मानी है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने अपनी सरकारी वेबसाइट पर भारत का एक ऐसा नक्शान लगा दिया, जिसने बवाल खड़ा कर दिया। इस नक्शे में पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया था। 

इसे भी पढ़ें: S-400 की तीन यूनिट अभी भारत के पास, चीन के जवाब में भारत बना रहा बुनियादी ढांचा, वायुसेना प्रमुख ने किया खुलासा

इजरायल ने माना है कि पीओके सिर्फ भारत का ही हिस्सा है। यहां दिलचस्प बात ये है कि कई ऐसे देश ऐसे नक्शे का इस्तेमाल करते हैं जिसमें पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया जाता है। ये देश किसी की नहीं सुनते। लेकिन इजरायल ही ऐसा देश है जिसने सोशल मीडिया पर आम भारतीयों की नाराजगी से सबक लिया और तुंरत ही वो नक्शा हटा दिया जिसमें पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इजरायल के अलावा रूस भी पीओके को भारत का हिस्सा दिखाता है। आपको बता दें कि इजरायल वो देश है जो कश्मीर के मुद्दे पर हमेशा भारत के साथ खड़ा रहता है। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती