भारत के UNSC की अध्यक्षता संभालने पर जयशंकर बोले- भारत हमेशा संयम की आवाज, संवाद का हिमायती बना रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

नयी दिल्ली। भारत के अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभालने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत हमेशा संयम की आवाज, वार्ता का पैरोकार और अंतरराष्ट्रीय कानून का समर्थक बना रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे ‘‘महत्वपूर्ण दिन’’ बताया और दुनिया को लेकर भारत के दृष्टिकोण का वर्णन करने के लिए ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (दुनिया एक परिवार है) का उल्लेख किया। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अगस्त के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के साथ हम अन्य सदस्यों के साथ सार्थक रूप से काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये