भारत बनेगा नया Sports Hub? अगले 6 महीने में बैडमिंटन समेत 11 बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

भारत में अगले छह महीने में बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप समेत 11 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले जाने हैं और खेल मंत्रालय ने बेहतरीन मेजबानी का आश्वासन देते हुए कहा है कि खराब आयोजन जैसी अतीत की घटनाओं का दोहराव नहीं होगा। बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 17 अगस्त से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पर खेली जायेगी जहां इस साल जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान स्वच्छता और रखरखाव से जुड़े मसलों को लेकर विदेशी खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की थी।

विश्व चैम्पियनशिप से पहले भारत में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप भी होगी और 28 जुलाई से चार अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 35 देशों के भाग लेने की उम्मीद है। वहीं भुवनेश्वर में अगस्त में एथलेटिक्स इंडियन ओपन होना है। ओलंपिक 2036 की मेजबानी के इच्छुक भारत में जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 15 से अधिक शहरों में 36 अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंटों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भारत को 2027 से 2028 के बीच 19 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली है।

सूत्र ने यह भी बताया कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारियों का जायजा लेने के लिये खेलमंत्री मनसुख मांडविया अगले सप्ताह राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। सूत्र ने कहा ,‘‘ महासंघों से ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों की विदेश में तैयारी की योजनाओं के बारे में पूछा जायेगा। इसका मकसद यही है कि ओलंपिक के लिये तैयारी सुनियोजित और सुगम तरीके से हो सके और इस बार कम से कम 15 पदक भारत की झोली में आयें।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार