वेस्टइंडीज के खिलाफ वाइटवॉश करने के इरादे से उतरेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

गयाना। श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारत मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में प्रयोग करने के इरादे से उतरेगा जबकि वेस्टइंडीज सूपड़ा साफ होने से बचाने का प्रयास करेगा। भारत ने दो मैचों के अमेरिकी चरण का अंत श्रृंखला में 2-0 की जीत के साथ किया। शनिवार को चार विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारत ने रविवार को दूसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 22 रन से जीता। पहले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली नहीं था लेकिन दूसरे मैच में विराट कोहली और उनकी टीम ने पूरी तरह से दबादबा बनाए रखा। बिजली कड़कने और फिर उसके बाद हुई बारिश के कारण मैच के नतीजे के लिए डकवर्थ लुईस पद्धति का सहारा लिया गया। भारत बल्लेबाजी क्रम में संभवत: अधिक बदलाव नहीं करेगा लेकिन गेंदबाजों में नए संयोजन को आजमाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती ओवरों में विकेट मिलने से स्पिनरों को मदद मिली: क्रुणाल

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: जान कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरण, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), कीमो पाल, सुनील नारायण, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेमबल, जेसन मोहम्मद और खेरी पियरे।

समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव