भारत को अग्रणी ताकत में तब्दील होने के लिए मजबूत राष्ट्रीय शक्ति का निर्माण करना होगा: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

पुणे। विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि भारत को अगले 25 साल तक ‘गहन रूप से मजबूत राष्ट्रीय ताकत’ का निर्माण करना होगा ताकि वह विकसित अर्थव्यवस्था और अग्रणी महाशक्ति के रूप में खुद को तब्दील हो सके। सीमित आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता, प्रौद्योगिकी की चुनौतियों और ‘‘बाजार में प्रभुत्व को हथियार के रूप में इस्तेमाल’’ करने के खतरों को चिह्नित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएं ‘‘दूसरों की सद्भावना’’ से निर्धारित नहीं की जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Canada में भारतीय राजनयिकों को डराया-धमकाया गया, जयशंकर बोले- खालिस्तानियों पर कार्रवाई...

उन्होंने कहा, ‘‘आयातकों के रूप में भी, उत्पादन केंद्रों ने अपनी स्वयं की स्रोत श्रृंखलाएं तैयार की हैं। अधिक लचीलापन और विश्वसनीयता कैसे पैदा की जाए जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी को अधिक विकल्पों की आवश्यकता है और उन्हें बनाने के लिए काम करना चाहिए।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि दैनिक जीवन के अधिक से अधिक पहलुओं के लिए प्रौद्योगिकी पर हमारी निर्भरता के मद्देनजर इससे उत्पन्न चुनौतियां भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इसका अभिप्राय व्यापक मोर्चे वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ना है जो व्यापक राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देता है। इसके लिए हमारे कौशल आधार के बड़े पैमाने पर उन्नयन की आवश्यकता है जो एक ऐसे वातावरण का सुझाव देता है जो स्टार्टअप और प्रतिभा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे व्यापार सुगमता और आधुनिक बुनियादी ढांचे से लाभ होगा, लेकिन सबसे अधिक इसके लिए मजबूत विनिर्माण की आवश्यकता है जो अकेले प्रौद्योगिकी विकास के लिए आधार प्रदान कर सकता है।’’ 

जयशंकर ने कहा, ‘‘सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में जो जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, हमारे लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएं दूसरों की सद्भावना से निर्धारित नहीं हो सकतीं। हमें अमृत काल के दौरान मजबूत राष्ट्रीय ताकत का निर्माण करना होगा जो एक विकसित अर्थव्यवस्था और अग्रणी शक्ति बनने की दिशा में स्वयं को तब्दील करने में मदद करेगी। यह (नरेन्द्र) मोदी सरकार का दृष्टिकोण है और पिछले दशक की हमारी पहल और कार्यक्रमों का उद्देश्य भी यही है।

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की