INDIA होगा विपक्षी गठबंधन का नाम, खड़गे बोले- लोकतंत्र और देश को बचाने की हुई चर्चा, महाराष्ट्र में होगी अगली बैठक

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज विपक्षी एकता की बड़ी बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए इस बैठक में चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीए का नाम अब इंडिया रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को Indian National Developmental Inclusive Alliance कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी, तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 'विपक्ष की बैठक का एजेंडा केवल मोदी को हटाना', Ramdas Athawale बोले- 2024 में हम 350 से अधिक सीटे जीतेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक रचनात्मक बैठक थी। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेंगलुरु में पूछा कि एनडीए, क्या आप आई.एन.डी.आई.ए. को चुनौती दे सकते हैं?   महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

CJP और वामपंथियों के विरोध-प्रदर्शन में छात्रों के शामिल होने पर रोक: चौतरफा घिरी विजय सरकार, वापस लिया आदेश

Tamil Nadu | विधायकों के लिए नई कारें, 1 लाख का मासिक भत्ता और 25 लाख का हेल्थ कवर, तमिलनाडु CM विजय का बड़ा ऐलान

Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व

Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां