तुर्की में 27 फरवरी से महिला कप फुटबाल खेलेगी भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय सीनियर महिला फुटबाल टीम तुर्की में 27 फरवरी से तुर्की महिला कप खेलेगी। भारत को ग्रुप ए में रोमानिया, उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के साथ रखा गया है जबकि फ्रांस , जोर्डन, उत्तरी आयरलैंड और मेजबान तुर्की ग्रुप बी में है। हर टीम ग्रुप चरण में एक दूसरे से खेलेगी और शीर्ष टीम फाइनल में पहुंचेगी। इसके अलावा क्लासीफिकेशन मैच भी होंगे।

यह टूर्नामेंट अप्रैल में होने वाले एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर और मार्च में होने वाली सैफ महिला चैम्पियनशिप की तैयारी का हिस्सा है। राष्ट्रीय टीम के निदेशक और भारत के पूर्व कप्तान अभिषेक यादव ने कहा कि अधिक खेलने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढेगा। भारतीय टीम 20 फरवरी को रवाना होगी और 27 फरवरी को उजबेकिस्तान से पहला मैच खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात