फीफा विश्व कप 2030 की दावेदारी पेश करेंगे अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने ट्विटर पर कहा कि ये देश चिली को भी सामूहिक दावेदारी में शामिल करने पर राजी हो गए हैं।
सैंटियागो। अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे विश्व कप 2030 की मेजबानी की संयुक्त दावेदारी पेश करेंगे। अर्जेंटीना, पराग्वे और उरूग्वे पहले ही संयुक्त दावेदारी पेश कर चुके हैं । चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने ट्विटर पर कहा कि ये देश चिली को भी सामूहिक दावेदारी में शामिल करने पर राजी हो गए हैं।
Chile joins Argentina, Uruguay and Paraguay in joint bid to host 2030 #FIFA World Cup. #fifa2030 pic.twitter.com/WqxaR9X8jd
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) February 15, 2019
इसे भी पढ़े: मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पहले दौर में अमित को बाई मिली, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
अर्जेंटीना और उरूग्वे ने 2017 में ही दावेदारी पेश की थी लेकिन पराग्वे बाद में इससे जुड़ा। उरूग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप की मेजबानी की थी जबकि चिली में 1962 और अर्जेंटीना ने 1978 में मेजबानी की थी।
अन्य न्यूज़












