विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में बोले RBI प्रमुख, भारत अपनी मौद्रिक नीति में उदार बना रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2021

वाशिंगटन। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि भारत मजबूत आर्थिक पुनरुद्धार का अनुभव कर रहा है, और उसने अपनी मौद्रिक नीति में उदार बने रहने का फैसला किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत बहुत मजबूत आर्थिक सुधार देख रहा है, लेकिन अभी भी विभिन्न क्षेत्रों के बीच असमानता है। उनके भाषण के हिस्से को आईएमएफ ने जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: विश्व बैंक की विकास समिति में बोलीं निर्मला सीतारमण, भारत ने लचीलेपन और धैर्य के साथ किया कोविड संकट का सामना 

इस वीडियो क्लिप में दास ने कहा कि इसलिए हमने अपनी मौद्रिक नीति में उदार बने रहने का फैसला किया है, जबकि साथ ही मुद्रास्फीति के परिदृश्य पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख