20 अरब डॉलर...भारत भेजेगा जमकर दवा, ब्राजील पर मोदी का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2026

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। दूसरी ओर भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत से ब्राजील को अफोर्डेबल और क्वालिटी मेडिसिन की आपूर्ति बढ़ाने पर काम करेंगे। वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों का रिफॉर्म अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे। एक्सीलेंसी राष्ट्रपति लूला दोनों देशों के डेलीगेट्स मीडिया के साथी नमस्कार। राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जिस आत्मीयता और गर्म जोशी के साथ आपने पिछले वर्ष ब्राजील में मेरा स्वागत किया था। आज उसी भाव के साथ भारत का मैं आपका अभिनंदन करता हूं।  यह मेरे लिए विशेष संतोष का विषय है। 

ब्राजील लेटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम आने वाले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर के भी आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: US Chamber of Commerce ने फैसले का किया स्वागत, कहा- Trump Tariff से व्यापार को नुकसान हुआ

हमारा व्यापार केवल आंकड़ा नहीं विश्वास का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति जी के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी विश्वास को दिखाता है। भारत मरकोसूर ट्रेड समझौते के विस्तार से हमारा आर्थिक सहयोग और सदृढ़ होगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्व रखता है। मुझे खुशी है कि हम ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपर कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को भी हम प्राथमिकता दे रहे हैं। हम दोनों देश मानते हैं कि टेक्नोलॉजी मस्ट बी इंक्लूसिव एंड इट मस्ट बिकम अ ब्रिज फॉर शेयर प्रोग्रेस। ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी