Homemade Soap: मुल्तानी मिट्टी से 10 मिनट में बनेगा ये साबुन, चेहरा चांद सा चमकेगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 23, 2026

आजकलव की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। गौरतलब है कि हमारे चेहरे की रगत भी डाउन हो जाती है। इसके साथ ही चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्याएं देखने को मिलती हैं।

साबुन बनाने के ल‍िए क्‍या चाह‍िए?

-100 ग्राम ग्लिसरीन सोप बेस

-दो बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी

-एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल

-एक छोटा चम्मच गुलाब जल

-एक छोटा चम्मच शहद

-4 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल (ऑप्‍शनल)

-4 से 5 बूंद लैवेंडर ऑयल (ऑप्‍शनल)

-साबुन जमाने के लिए सिलिकॉन मोल्ड

जाने इन सामग्रियों के फायदे

 - मुल्तानी मिट्टी- इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हट जाती है। 

 - एलोवेरा जेल- ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। 

 - गुलाब जल- यह हमारी स्किन को तरोताजा बनाए रखता है। 

 - शहद- ये एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इसके उपयोग से हमारी स्किन सॉफ्ट नजर आती है। 

 - टी ट्री ऑयल- वैसे यह मुंहासों वाली स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

 - लैवेंडर ऑयल- इसका इस्तेमाल खुशबू के लिए किया जा सकता है।

कैसे बनाएं हर्बल साबुन?

  - हर्बल साबुन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए ग्लिसरीन सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

 - अब इसको डबल बॉयलर मेथड से सोप बेस को मेल्ट कर लें। अब आप चाहे तो इसको माइक्रोवेव में भी इसको पिघला सकते हैं।

 - सोप बेस पूरी तरह से पिघल जाए, तो इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

 - इसके बाद आप ऊपर बताई हुआ मात्रा में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और शहद मिला सकते हैं।

 - अब आप ट्री ट्री ऑयल और लैवेंडर ऑयल है तो कुछ बूंदें मिला सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि गांठें न रहे हैं। अब आप इशको सिलिकॉन मोल्ड में डलकार जमने के लिए रख दें। 

 - कुछ ही घंटों में साबुन की तरह जम जाएगा। वैसे यह सारा काम आपका 10 मिनट में पूरा हो जाएगा। बस इसको जमाने में थोड़ा समय लगता है।

इन बातों का रखें ध्यान

 - अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें।

 - यदि स्किन पर जलन, खुजली या रेडनेस दिखे तो इस्तेमाल न करें।

 - बहुत ही ज्यादा ड्राई स्किन है, तो रोजाना इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 - धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरुर लगाएं। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: Immunity और नींद का गहरा रिश्ता, जानिए कितनी नींद है आपके Heart Health के लिए जरूरी

Telangana Politics में बढ़ा उबाल, KCR के घर पर Congress का हल्लाबोल, Speaker अपमान का मामला

Kiren Rijiju ने कहा: मणिपुरी संगीतकार हत्याकांड में Delhi Police 8-9 दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट

Allahabad HC का बड़ा फैसला: Noida में DU छात्रा पर NSA रद्द, अधिकारियों की Salary से कटेगा ₹5 लाख मुआवजा