भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा : चंद्रबाबू नायडू

By Renu Tiwari | Oct 25, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि देश व्यापार करने में आसानी से ‘व्यापार करने में गति’ की ओर बढ़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान नायडू ने पीटीआई- से कहा कि दुबई सभी बाजारों का केंद्र है। नायडू ने कहा, ‘‘भारत दुबई को एक केंद्र के रूप में अपनाकर वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के महरौली में पुलिस से मुठभेड़ के बाद हथियारों की अवैध तस्करी में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार

 

बार करने में गति’ की ओर बढ़ रहे हैं, सभी चीजों को एक ही पोर्टल पर ला रहे हैं और अनुमति देने से जुड़ी एकीकृत व्यवस्था बना रहे हैं। यूएई की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए नायडू ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्रांति के कारण भारतीय बहुत अच्छा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए लोकतंत्र की अवधारणा बाहरी है, उसे कब्जे वाले क्षेत्रों में दमन बंद करना चाहिए: भारत

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज आप किसी भी देश में जाएं, वहां भारतीय जरूर होंगे। साथ ही, प्रति व्यक्ति आय में सबसे ज़्यादा कमाने वाले लोग भी भारतीय ही हैं। यह सब एक फैसले की वजह से हुआ है, जो सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रहा है, जो ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

News Source - PTI Information 

 

प्रमुख खबरें

‘एक व्यक्ति-एक पद’ पर टिकी है भाजपा, नितिन नबीन ने बिहार के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पवार परिवार के खिलाफ होगी CBI जांच? लावासा मामले में HC ने फैसला रखा सुरक्षित

1971 के मुक्ति युद्ध में पाकिस्तान पर विजय का जश्न, बांग्लादेश ने मनाई जीत की 54वीं वर्षगांठ

IPL 2026 ऑक्शन में कार्तिक शर्मा बने अनकैप्ड सनसनी, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा