महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

सिडनी। भारत महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इस मैच के रद्द होने से दक्षिण अफ्रीका को एक अंक मिला और टीम ग्रुप बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रही। 

पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटा भारत ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीतकर आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा था।तीन जीत और एक हार से छह अंक जुटाने वाले इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। 2018 में हुए पिछले टूर्नामेंट में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने थी।

इसे भी पढ़ें: IPL में इस खिलाड़ी से मिलने को बेताब है दिल्ली कैपिटल्स के एलेक्स कैरी

इंग्लैंड ने 2018 मेंहुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था लेकिन फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गया था। दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहे चार बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?