भारत का Wrestling Power! U-20 Asian Championship में 4 गोल्ड सहित 20 मेडल जीतकर दुनिया में बजाया डंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2026

 भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित 20 अपने नाम किये जिसमें सात रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है। भारत ने चैंपियनशिप के महिला कुश्ती और पुरुष फ्रीस्टाइल में ओवरऑल टीम रैंकिंग में भी शीर्ष तीन में जगह पक्की की। महिला कुश्ती में भारतीय टीम 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जो चैंपियन चीन (189 अंक) से थोड़ा ही कम था।

काजल (55 किग्रा), कोमल (59 किग्रा) और मानसी लाथर (65 किग्रा) के कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पुरुष फ्रीस्टाइल में सुमित कुमार लक्ष्मण भारास्कर ने 70 किग्रा वर्ग में भारत के लिए इकलौता स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के सुंगकर सेदाखमेट के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 13-7 से जीत हासिल की।

पुष्प (61 किग्रा), सौरभ यादव (79 किग्रा) और रौनक (125 किग्रा) को फाइनल में शिकस्त झेलने के बाद रजत पदक मिला जबकि रोहित (57 किग्रा), आदर्श युवराज पाटिल (74 किग्र) और लकी (97 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले ग्रीको-रोमन वर्ग में अक्षय राणा ने 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। नीरज पटेल (55 किग्रा), अनुज (67 किग्रा) और धीरज कुमार मलिक (67किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol पर India का खंडन, Bhutan के पत्रकार बोले- हमारी रिपोर्ट सच्ची

Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन होंगे ट्रस्ट के नए महासचिव, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक

Passport Ranking पर Mallikarjun Kharge का PM Modi पर सीधा हमला, आपके दावे झूठे हैं

Ram Mandir Trust ने मंजूर किया Champat Rai का इस्तीफा, चढ़ावा चोरी रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाएंगे