विश्व कप निशानेबाजी: महिलाओं की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल किया गोल्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

लीमा। मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16 . 4 से हराया। यह मनु का इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण है और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है।वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है। उसने 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता था। भारत ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत जीता जब आदर्श सिंह अमेरिका के हेनरी टर्नर लेवेरेट से फाइनल में हार गए। भारत अब तक नौ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। अमेरिका पांच स्वर्ण और कुल 16 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। मनु, रिदम और कपूर के लिये मुकाबला आसान रहा। उन्होंने जल्दी ही 10 . 4 की बढत बना ली और रैपिड फायर शॉट्स के बाद यह बढत 16 . 4 की हो गई।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान