India Women और Zimbabwe के बीच तीसरा वनडे वडोदरा में, सीरीज में क्लीन स्वीप पर नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेगी। पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करना होगा, जो टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि होगी।

बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 207 रन पर आउट कर दिया और 121 रन की बड़ी जीत हासिल की। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वह अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगी।

पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए जबकि दूसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाई। प्रतिका ने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में शानदार 61 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर दी है। प्रतिका के पारी की शुरुआत करने के कारण शेफाली वर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी इस नहीं भूमिका में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

शेफाली ने पहले मैच में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू हालांकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार फॉर्म रही है। इस सीनियर बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जिम्बाब्वे जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। पहले वनडे में श्री चरणी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हुई 30 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि दूसरे वनडे में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने चार और दीप्ति ने तीन विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे के लिए तीसरा वनडे मैच भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करने का आखिरी मौका है।

भारत के गेंदबाजों सामने उसके बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे हैं। उसके गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशान नहीं कर पाए हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, प्रतिका रावल, सयाली सतघरे, शेफाली वर्मा, क्रांति गौड़, जिन्तिमणि कलिता, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, बिलव्ड बिज़ा, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

विवादित पोस्ट मामले में Bombay HC ने पुणे की छात्रा पर दर्ज FIR की रद्द

Love Horoscope For 27 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 27 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Tata Motors और Amazon की साझेदारी, लॉजिस्टिक्स के लिए तैनात होंगे 3000 Electric Trucks

सतीश कौशिक के हमशक्ल को देख भावुक हुए अनिल कपूर, शो के दौरान याद कीं पुरानी यादें