By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019
हांगकांग। भारत ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन दो स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल किये। फिलीप महेश्वरन टी ने लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 12.86 सेकंड का समय निकालकर पीला तमगा जीता। विपिन कुमार ने तारगोला फेंक में 69 . 63 मीटर के साथ दूसरा स्वर्ण पदक भारत के नाम किया।
भारत को पहला पदक हर्षिता शेरावत ने दिलाया जिसने लड़कियों के तारगोला फेंक में 61.93 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। दीपक यादव को पोल वाल्ट में कांस्य मिला जबकि अजय ने लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में कांसे का तमगा जीता।