By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2024
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 44 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज सतही हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।