साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता और एक्टर प्रताप पोथेन का निधन, चेन्नई अपार्टमेंट में पाए गए मृत

By निधि अविनाश | Jul 15, 2022

लोकप्रिय मलयालम फिल्म निर्माता और एक्टर प्रताप पोथेन शुक्रवार की सुबह अपने चेन्नई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शायद उस कारण से उनकी मौत हुई होगी। वह 69 वर्ष के थे और उन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने न केवल एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरा बल्कि सिनेमा के लगभग 12 फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

इसे भी पढ़ें: बोल्ड सीन्स देखने के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, MX Player की इन वेब सीरीज को देखकर फ्री में लें मज़े

परिवार और पुलिस ने उनकी अचानक मौत के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है। देश भर में फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता #PratapPothen नहीं रहे! उनका चेन्नई में निधन हो गया। एक अन्य ने लिखा, "#RIP प्रताप पोथेन। 1952 - 2022।  एक यूजर ने कहा, "रेस्ट इन पीस प्रताप पोथेन, दक्षिण भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक।" 

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा