'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारत का बड़ा कदम, चक्रवात 'Ditwah' से पीड़ित श्रीलंका को मिली आपातकालीन मदद

By रेनू तिवारी | Nov 29, 2025

डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर ने शनिवार को बताया कि साइक्लोन दितवाह की वजह से हुई मूसलाधार बारिश से अब तक श्रीलंका में 123 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 130 लोग अभी भी लापता हैं। डायरेक्टर जनरल संपत कोटुवेगोडा ने कहा कि राहत अभियान चल रहा है और एक हफ़्ते तक चली भारी बारिश में 43,995 लोगों के घर तबाह हो जाने के बाद उन्हें सरकारी वेलफेयर सेंटर में भेजा गया है।

मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई। यह राहत ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब श्रीलंका के अधिकारियों ने केलानी और अट्टानागलु नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार रात से ‘वेस्टर्न प्रोविंस’ में ‘‘अप्रत्याशित आपदा की स्थिति’’ की चेतावनी दी। चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ से मची तबाही के कारण श्रीलंका अप्रत्याशित आपदा का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन से चंद मिनट पहले दिल्ली में मौत का तांडव, 27 वर्षीय की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

इसके कारण बाढ़ आई एवं भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शनिवार सुबह छह बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ‘सेंट्रल प्रोविंस’ के कैंडी में राहत अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कैंडी जिले में ही शुक्रवार देर रात तक मृतकों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी थी और आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मध्य पर्वतीय क्षेत्र का बैडुल्ला जिला भी भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, जहां कई लोग लापता हैं और 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है। चक्रवात ‘डिटवा’ की वजह से हुई बारिश के कारण सभी बड़े तालाबों एवं नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Half Marathon ने चैरिटी के लिए चार करोड़ 12 लाख रुपये जुटाए

मौसम ब्यूरो ने कहा कि 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि ‘डिटवा’ शनिवार देर रात तक द्वीप से बाहर चला जाएगा। श्रीलंका के करीब 35 प्रतिशत इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बिजली नहीं है जिससे सरकारी बिजली कंपनी सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के करीब 70 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से बिजली बहाल करने के काम में रुकावट आ रही है।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

व्यापार जगत को बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, जानें अपने शहर के नए दाम, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

Van Mahotsav Week 2026: Monsoon में क्यों शुरू होता है भारत का सबसे बड़ा Green Festival? जानिए इसकी खास वजह

Mumbai Heavy Rain | जलजमाव के कारण अंधेरी सबवे बंद, स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत, जानें स्कूलों की छुट्टी पर क्या है अपडेट

भारत की दहशत में सरहद- महायुद्ध की आहट! पाकिस्तान में घुसे अफगान लड़ाकू विमान, भीषण बमबारी से दहला बलूचिस्तान!