Van Mahotsav Week 2026: Monsoon में क्यों शुरू होता है भारत का सबसे बड़ा Green Festival? जानिए इसकी खास वजह

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2026

हर साल 01 जुलाई से 07 जुलाई के बीच वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम भारत में मानसून की शुरूआत का प्रतीक है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और समुदायों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए एकजुट करना है। इसके अलावा जन-जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...

बता दें कि पिछले 76 सालों में वन महोत्सव भारत में वृक्षारोपण, पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता के लिए सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन गया है। यह सप्ताह लाखों लोगों को हरित आवरण बढ़ाने और अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करता है।

क्यों मनाया जाता है वन महोत्सव

देश की आजादी के बाद वनों की कटाई, मृदा अपरदन, घटते वन संसाधनों और घटती बारिश को लेकर बढ़ती चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह सप्ताह मनाए जाने की शुरूआत हुई। वन संरक्षण के प्रयासों में व्यापक जन भागीदारी की जरूरत को समझते हुए के.एम मुंशी ने वन महोत्सव को एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान के रूप में शुरू किया था।

इस पहल ने जल्द ही गति पकड़ी और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हर साल एक परंपरा के रूप में विकसित हुई। दशकों ने इस महोत्सव ने पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने में मदद की है

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 1 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Explained Supersonic flights USA | एविएशन सेक्टर में महाक्रांति! अमेरिका हटाने जा रहा है सुपरसोनिक उड़ानों पर 53 साल पुराना प्रतिबंध, अब घंटों का सफर मिनटों में!

Agra Lucknow Expressway पर कार से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ नीचे गिरी स्लीपर बस, दो बच्चों समेत 5 की मौत, मची चीख-पुकार

Kashmir Heatwave | तप उठी ठंडी कश्मीर की वादियां! भीषण लू और रिकॉर्डतोड़ गर्मी से थमी घाटी की रफ्तार, राहत के लिए स्कूलों में ताले लगाने की नौबत