भारतीय वायुसेना का विमान कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

श्रीनगर। भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के गारेंद कलां गांव के पास मैदान में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल से पांच शवों को बरामद किया गया। 

उन्होंने बताया कि मृतक एक व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कैफियत हुसैन गनीके तौर पर हुई जबकि चार की पहचान की जा रही है।माना जा रहा कि चार अन्य शव वायु सेना के कर्मियों के है।  नयी दिल्ली में अधिकारियों ने इसे एमआई-17 हेलीकॉप्टर बताया है।  इससे पहले, श्रीनगर में अधिकारियों ने विमान को जेट बताया था। अधिकारियों ने बताया कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें फौरन आग लग गई। 

प्रमुख खबरें

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद