Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2026

हर साल 08 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर  देश की हवाई ताकत और वायु योद्धाओं के योगदान को याद किया जाता है। वहीं इस बार यानी की साल 2026 में भारतीय वायुसेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और क्यों मनाया जाता है यह दिन।

थीम

इस बार इंडियन एयर फोर्स डे 2026 की थीम 'Indian Air Force - Infallible, Impervious and Precise' रखी गई है।

कब से हुई शुरूआत

वायुसेना का पहला दस्ता 01 अप्रैल 1933 को तैयार हुआ था। इसमें 6 RAF से प्रशिक्षित अधिकारी और 19 हवाई सिपाही भी शामिल थे। हालांकि शुरूआत में वायुसेना के पास सीमित संसाधन थे, लेकिन समय के साथ इसकी तकनीक और क्षमता लगातार बढ़ती रही।

क्यों खास है यह दिन

वायुसेना दिवस सिर्फ स्थापना की याद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस मौके पर वायुसेना अपनी तकनीक, विमानों और तैयारियों का भी प्रदर्शन करती है। एयर शो और परेड के माध्यम से लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत देखने का मौका मिलता है। साल 2026 के मुख्य कार्यक्रम में एयर डिस्प्ले, सैन्य संसाधनों की प्रदर्शनी, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर परेड और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वायुसेना की भूमिका

देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय वायुसेना आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भी सहायता करती है। वहीं जरूरत होने पर विदेशों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियानों में अहम भूमिका रहती है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने घेरा तो मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब! समझिये Starlink का भारत में प्रवेश क्यों अटका हुआ है?

Sonbhadra Police ने ड्रग तस्करी के पांच मामलों में 5.32 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला