भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त, ग्रुप कैप्टन की हुई मौत

By दिनेश शुक्ल | Mar 17, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। बुधवार सुबह ग्वालियर एयरबेस पर कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान टेक ऑफ करते वक्त भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में एक ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई है। हालांकि, इस हादसे की जांच के आदेश भारतीय वायुसेना ने दे दिए हैं। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है।

इसे भी पढ़ें: एमसीयू और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मध्य शैक्षणिक एमओयू

क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान

दरअसल, भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता है।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां