राफेल विमान की दूसरी स्क्वाड्रन के लिए इंतजार खत्म, जुलाई के अंत तक संचालन करने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जुलाई के अंत तक राफेल लड़ाकू विमान की दूसरी स्क्वाड्रन का संचालन करने की संभावना है और इसे पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायुसेना अड्डे पर तैनात किया जायेगा। राफेल विमानों की पहली स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है। भारत द्वारा लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। वर्तमान में आईएएफ के पास लगभग 25 राफेल विमान हैं और शेष विमान 2022 तक आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: आमिर खान प्रोडक्शन्स ने लद्दाख में शूटिंग स्थल को गंदा करने से किया इनकार

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन को जुलाई के अंत तक हाशिमारा में अगले मुख्य परिचालन अड्डे पर संचालित किया जाएगा। एक स्क्वाड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं।

प्रमुख खबरें

Sakshi Chaudhary ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता Villegas को 5-0 से हराकर किया उलटफेर

Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा

Delhi Police Encounter: आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म मामले में आसिफ अमर कॉलोनी से गिरफ्तार

New York Climate Week: बिगड़ती पृथ्वी की सेहत सुधारने पर वैश्विक वार्ता शुरू