यूक्रेन के लिए राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का विमान रोमानिया रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन के वास्ते राहत सामग्री लेकर बुधवार को सुबह रोमानिया के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विमान में रोमानिया से उन भारतीय नागरिकों को वापस लाए जाने की भी उम्मीद है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन से किसी तरह सीमा पार कर रोमानिया पहुंचने में सफल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रोमानिया के लिए तड़के एक विमान रवाना हुआ। भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर यूक्रेन को पोलैंड के रास्ते दवाओं और अन्य राहत सामग्री की पहली खेप मंगलवार को भेजी थी।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हथियार लेकर शामिल होने पर पाबंदी

इस मानवीय संकट से निपटने में मदद के लिए भारत ने यूक्रेन को राहत सामग्री भेजने का निर्णय किया है। यूक्रेन में रूस के 24 फरवरी से शुरू हुए सैन्य अभियान की वजह से वहां कई भारतीय नागरिक भी फंस गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत विशेष विमान सेवा चला रही है।

प्रमुख खबरें

Anantapur में Vijay-Rashmika को देख पागल हुई भीड़, एक्टर को बनना पड़ा पत्नी का Bodyguard

IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका, इस गेंदबाज को नहीं मिली खेलने की अनुमति

IPL 2026: मैं तुम्हें नहीं पहचान पाई.., मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंची मालिकिन नीता अंबानी, रोहित शर्मा का ऐसा था रिएक्शन- Video

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल