Anantapur में Vijay-Rashmika को देख पागल हुई भीड़, एक्टर को बनना पड़ा पत्नी का Bodyguard

By एकता | Mar 27, 2026

एक्टर्स रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने 26 मार्च को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपनी एक महीने की एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर दोनों ने एक स्थानीय हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में विजय क्रीम कलर के सादे कुर्ते में और रश्मिका नीले सूट में बेहद शालीन नजर आए। जैसे ही फैंस को उनकी मौजूदगी का पता चला, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। विजय और रश्मिका मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहे थे और उनसे फूल भी स्वीकार किए, लेकिन जल्द ही स्थिति बेकाबू होने लगी।

View this post on Instagram

A post shared by Anantapur_diaries (@atp_diaries)

इसे भी पढ़ें: Hit Songs देने वाली Jasmine Sandlas का दावा, Dhurandhar जैसी फिल्म Bollywood में आज तक नहीं बनी

'रणबाली' के सेट पर हुआ भव्य स्वागत

मंदिर से निकलने के बाद यह जोड़ा अपनी फिल्म 'रणबाली' के सेट पर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर उनका स्वागत किया और उन्हें कुमकुम का तिलक लगाया। मंदिर की गहमागहमी के बाद भी सेट पर दोनों काफी शांत और खुश दिखे। इसी दौरान रश्मिका का विजय को प्यार से देखना और मुस्कुराना कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत