Kuwait Fire Incident: भारतीय वायुसेना का विमान कुवैत में भीषण आग से जान गंवाने वालों के शव लेकर लौटा, 45 मजदूरों की गई थी जान

By रितिका कमठान | Jun 14, 2024

दक्षिणी कुवैत के मंगाफ में 12 जून को एक इमारत में आग लगने का हादसा हुआ था जिसमें लगभग 50 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में 45 मजदूर भारत से थे, जिनके शव लेकर भारतीय वायुसेना का विमान भारत पहुंच चुका है।

विमान जैसे ही कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचा, वैसे ही एर्नाकुलम रेंज के DIG पुट्टा विमलादित्य ने कहा कि शवों को प्राप्त करने की सभी व्यवस्था हो चुकी है। पीड़ित परिवारों को सूचित किया जा चुका है। शव मिलते ही उन्हें परिवारों को सौंपा जाएगा। मृतकों के शवों में 23 शव केरल के हैं, 7 तमिलनाडु के हैं और 1 कर्नाटक का है। 

 

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि स्पेशल विमान कुवैत से रवाना हो चुका है। इस संबंध में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर भी किया गया था।

प्रमुख खबरें

Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथ

No Kings Protest: अमेरिका से यूरोप तक, Donald Trump का जोरदार विरोध, White House ने बताया साजिश

Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण Puja Vidhi

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी