Assam Sukhoi-30 MKI Aircraft Crashes | असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 MKI दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों की तलाश जारी

By रेनू तिवारी | Mar 06, 2026

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक अग्रिम पंक्ति का लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI बृहस्पतिवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने लापता विमान और उसके दोनों पायलटों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: India-US Energy Relations | पश्चिम एशिया संकट! भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आगे आया अमेरिका

अधिकारियों ने बताया कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क रात सात बजकर 42 मिनट पर टूट गया था। सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था।

इसे भी पढ़ें: Nepal Election 2026 Results | नेपाल में ‘Gen Z’ क्रांति का असर आम चुनाव के रुझानों में रवि लामिछाने की पार्टी RSP को बड़ी बढ़त

अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है। वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले में जून 2024 में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक अन्य सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वर्तमान स्थिति: 'सर्च ऑपरेशन' तेज

वायुसेना ने बताया कि खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के बावजूद खोज अभियान जारी है। विशेष टीमों को जंगल के भीतर भेजा गया है और हवाई निगरानी के जरिए मलबे तथा पायलटों के इजेक्शन (Ejection) संकेतों की तलाश की जा रही है। अभी तक पायलटों की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना द्वारा 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए जाने की संभावना है ताकि तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि जैसे पहलुओं की जांच की जा सके। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता