भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान चेन्नई के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार दोपहर तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘14 नवंबर को नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला भारतीय वायुसेना का विमान ‘पिलाटस पीसी-7’ चेन्नई के तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।’’

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे हुई। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Surya-Sanju का Bromance Video Viral, कप्तान Suryakumar Yadav बोले- चेट्टा को परेशान मत करो

Gas Geyser Safety Tips: सर्दियों में गैस गीजर से नहाना पड़ सकता है भारी, ये बातें जरूर जानें

बिना चार्ज UPI पेमेंट, फिर पैसा कहां से आता है?

History of Yemen | सऊदी अरब-UAE से ईरान, यमन कैसे बना जंग का मैदान?|Globmaster