LAC पर तनाव के बीच भारत का शक्ति प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना करेगी पूर्वोत्तर में युद्धाभ्यास

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2023

वास्तविक नियंत्रण रेखा के पूर्वी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अगले महीने की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, अन्य विमानों और ड्रोन के साथ एक प्रमुख हवाई युद्ध अभ्यास करेगी। यह कमांड स्तरीय युद्धाभ्यास पूर्वी वायु कमान की ओर से किया जाएगा, जिसका मुख्यालय शिलांग में है। भारतीय वायु सेना इसके जरिये 1 फरवरी से 5 फरवरी तक अपनी परिचालन तत्परता का परीक्षण करेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या मिल रही है फ्रेश सब्जियां, युद्ध के लिए कितनी तैयार है सेना? लद्दाख बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों से जिनपिंग ने की बात

इसके साथ ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के 1,346 किमी के हिस्से में बल-स्तर बढ़ा दिया है। उदाहरण के लिए पीएलए ने दो अतिरिक्त 'संयुक्त हथियार ब्रिगेड' रखे हैं। प्रत्येक में लगभग 4,500 सैनिक टैंक, तोपखाने और अन्य हथियारों के साथ हैं - जो कि मौजूदा सर्दियों के दौरान भी पूर्वी क्षेत्र में तैनात हैं। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही