भारतीय मूल के अरुण अग्रवाल टेक्सास आर्थिक विकास निगम के बने निदेशक मंडल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

ऑस्टिन (अमेरिका)।अमेरिका के टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने अरुण अग्रवाल को टेक्सास आर्थिक विकास निगम (टीएक्सईडीसी) के निदेशक मंडल के लिए नामित किया है। अग्रवाल भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और इस समय डलास स्थित कपड़े की कंपनी ‘नेक्स्ट’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। वह परमार्थ कार्य भी करते हैं। गवर्नर ने राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने तथा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए अग्रवाल समेत टेक्सास के आठ अन्य व्यवसायियों को नामित किया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद के संगठन के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या

अग्रवाल ने गाजियाबाद स्थित आईएमटी से एमबीए, सदर्न न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम में परास्नातक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सर्टिफिकेट हासिल किया है। उन्होंने कहा, “अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकी लोगों के लिए यह बड़े सम्मान की बात है। गवर्नर इस देश में हमारे समुदाय के लोगों की शक्ति को जानते हैं। हम सबसे ज्यादा कड़ी मेहनत करते हैं और सबसे अधिक धन कमाने वाला समुदाय हैं। हम मिलकर टेक्सास को वैश्विक स्तर पर लघु तथा बड़े व्यवसाय के स्वामियों के लिए एक सफलता प्रदान करने वाला केंद्र बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल