PM Modi के दौरे को लेकर भारतीय अमेरिकी नागरिकों में उत्साह, स्वागत में 20 शहरों में निकालेंगे एकता मार्च

By अंकित सिंह | May 22, 2023

अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। इसे भारत के लिए गौरव का पल माना जा रहा है। इससे अमेरिका-भारत के रिश्तों को और मजबूती भी मिलेगी। फिलहाल भारत और अमेरिका का संबंध अच्छे है। हाल में ही हमने देखा कि जी20 की बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन खुद प्रधानमंत्री मोदी के पास आए और गर्मजोशी के साथ मुलाकात भी की। यही कारण है कि पूरी दुनिया की नजर मोदी के अमेरिका यात्रा पर है। इन सब के बीच मोदी की इस यात्रा से पहले, भारतीय अमेरिकी 18 जून को पूरे अमेरिका के 20 प्रमुख शहरों में 'भारत एकता दिवस' मार्च के साथ उनका स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। आयोजकों ने इस बात की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने United Nations में सुधार की एक बार फिर पुरजोर वकालत की

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की यात्रा का स्वागत किया है। प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी नेता और मजबूत अमेरिका-भारत संबंधों के पैरोकार अजय भुटोरिया ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा से बहुत खुश हूं। यह यात्रा हमारे दो महान देशों के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी की गवाह बनेगी।’’ मोदी की अमेरिका की यात्रा सितंबर में भारत की मेजबानी में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. ज्यां-पियरे ने गत 10 मई को मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि यह यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी। मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के लिए आधा दर्जन से अधिक बार अमेरिका की यात्राएं कर चुके हैं और उनके समय रहे तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप तथा जो बाइडन के साथ उन्होंने बैठक की हैं। लेकिन अब पहली बार उन्हें आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है और यह सम्मान अमेरिका के करीबी मित्र देशों को ही दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है