भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2023

 वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में एक ‘हिंदू कॉकस’ बनाने की योजना की घोषणा की है जो समान विचारधारा वाले सांसदों को एक मंच पर लाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में हिंदुओं के खिलाफ कोई नफरत और कट्टरता न हो। मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने बुधवार को कैपिटल विज़िटर सेंटर में पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की। थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर एक व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं। साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता