TIME ‘किड ऑफ द ईयर’ गीतांजलि टीके के प्रभावी वितरण पर कर रही हैं ध्यान केंद्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

न्यूयार्क। ‘टाइम’ पत्रिका की पहली ‘किड ऑफ द ईयर’ और भारतीय मूल की 15 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक गीतांजलि राव ने कहा है कि वह कोरोना वायरस के टीके के प्रभावी वितरण का समाधान खोजने की कोशिश में जुटी हैं और भविष्य में वैश्विक महामारियों को रोकने के उपाय खोजने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। गीतांजलि ने कहा कि वह टीका वितरण के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी आधारित उपकरणों के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। प्रभावी टीका वितरण कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए चुनौती है। गीतांजलि ने प्रौद्योगिकी का उपयोग कर दूषित पेयजल से लेकर अफीम की लत और साइबर धौंस जैसे मुद्दों से निपटने के मामले में शानदार कार्य किया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा