भारतीय अमेरिकी वकील ने दक्षिण एशियाई लोगों में घरेलू हिंसा पर लिखी किताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अनु पेशावरिया ने अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों में घरेलू हिंसा पर एक किताब लिखी है। ‘नेवर अगेन’ नामक यह किताब उन्होंने घरेलू हिंसा का शिकार हुईं महिलाओं से बातचीत तथा अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर लिखी है। इस पुस्तक का विमोचन सप्ताहांत में सैन फ्रांसिस्को में किया गया। इससे पहले पेशावरिया की दो पुस्तकें प्रकाशित हुईं।

इसे भी पढ़ें- ट्रम्प के साथ दूसरे संभावित शिखर सम्मेलन से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

इन दोनों पुस्तकों- ‘द इमीग्रेन्ट्स ड्रीम’ और ‘लाइव्स ऑन द ब्रिंक’ ने अमेरिका में रहने वाले दक्षिण एशियाई परिवारों में घरेलू हिंसा की मूल वजह को समाप्त करने की ओर सांसदों का ध्यान आकर्षित किया था। पेशावरिया कहती हैं कि यद्यपि अमेरिका में भारतीय तथा दक्षिण एशियाई महिलाओं पर घरेलू हिंसा के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर कोई अध्ययन नहीं हुआ है लेकिन कुछ वजहें हैं जिनसे यह माना जा सकता है कि यह समस्या बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें- इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों को ठुकराने का आरोप लगाया

लेखिका कहती हैं, ‘‘संबंधों में हिंसा का सामना कर रही महिलाओं से मेरी गहन बातचीत से यह निष्कर्ष निकला है कि सभी मामलों में महिलाएं अपने आप को लाचार समझती हैं। उन्हें डर है कि वैवाहिक रिश्ते की असफलता पर स्वदेश में उनका समाज उन्हें क्या कहेगा।’’ वह कहती हैं ‘‘ इसके अलावा मैंने पाया कि अधिकतर महिलाएं इस बारे में मुंह खोलने का भी साहस नहीं दिखातीं और किसी प्रकार की कानूनी सहायता लेने से भी गुरेज करती हैं।’’

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत संजय पांडा ने किताब में अपने संदेश में कहा कि महिलाओं की हालत पर ध्यान केंद्रित कर, उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बात कर और उनके मुद्दों को उठा कर पेशावरिया महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाई हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Congress में फिर बगावत की सुगबुगाहट! 45 विधायकों की गुप्त बैठक, कैबिनेट में हिस्सेदारी और 2028 का डर

कंगाली में डूबा Pakistan! Fuel संकट के चलते पहली बार रद्द हुई National Day Parade

अधिक नॉन-एसी कोच के साथ भारतीय रेलवे आम नागरिकों की जरूरतों को दे रही प्राथमिकता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Israel Secret Warning To Iran | इज़रायल की गुप्त चेतावनी! ईरान में विद्रोह हुआ तो मचेगा कत्लेआम, कमज़ोर नहीं पड़ रही सरकार | Israel-Iran Conflict