कोविड-19 सहायता: भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने भारत में दिव्यांगों के लिए जुटाए 1 लाख डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

वाशिंगटन। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए एक भारतीय-अमेरिकी गैर सरकारी संगठन ने 1,00,000 डॉलर इकट्ठे किए हैं। लॉस एंजिलिस के ‘वॉइस ऑफ स्पेशली एबल्ड पीपुल’ (वीओएसएपी) ने सोमवार को बताया कि उसने भारत में दिव्यांग लोगों के लिए 1,00,000 डॉलर जुटाए हैं, जिससे उन्हें वैश्विक महामारी के दौरान राशन, पीपीई किट और अन्य सामान मुहैया कराया जाएगा। एनजीओ ने एक बयान में कहा कि दिव्यांगजन (बच्चे या वरिष्ठ नागरिक या वयस्क) इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, इनमें अधिक लोग मारे गए हैं,उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे जीवन के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर के पास स्थित गोयनका छात्रावास का एक हिस्सा गिरा, मजदूरों की मौत

इसका विस्तार हैदराबाद और पुणे में भी किया जा रहा है और देश भर में वीओएसएपी के सदस्य अपने-अपने शहरों तथा समुदाय में अधिक से अधिक दिव्यांगजन की मदद कर रहे हैं। वीओएसएपी को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में ‘स्पेशल कॉप्सलेटिव’ का दर्जा प्राप्त है। इसके साथ 10,700 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी