भारतीय अमेरिकी एनजीओ ने उसकी तारीफ के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

वाशिंगटन। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में काम कर रहे एक भारतीय अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संगठन के कार्यों का जिक्र करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में ‘वॉयस ऑफ एसएपी’ के प्रौद्योगिकी नवोन्मेषों और दिव्यांगजनों पर उसके असर के बारे में जिक्र किया था। वीओएसएपी के प्रणव देसाई ने एक बयान में कहा,‘‘ वीओएसएपी सम्मानित महसूस कर रहा है, उसे और जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है साथ ही वह सराहना के लिए आभार व्यक्त करता है।’’

इसे भी पढ़ें: ट्विटर के अलावा इन बड़ी कपंनियों को भी बड़ी रकम में खरीदा जा चुका है, यहां देखिए लिस्ट

बयान के अनुसार, ‘‘ वीओएसएपी नीति आयोग में नीति निर्धारकों, संयुक्त राष्ट्र और नवोन्मेषियों के साथ प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है, उन्हें किफायती बना रहा है और भारत को निर्यात के क्षेत्र में उभरता हुए देश के तौर पर लाने के लिए काम कर रहा है...।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत