भारतीय अमेरिकी ने अफगान लोगों को निकालने के लिए बाइडन की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्रेमॉन्ट शहर में अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में लगे कैलिफोर्निया के एक भारतीय अमेरिकी शख्स ने उन हजारों अफगान नागरिकों सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की प्रशंसा की है जिन्होंने 20 साल तक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में उसकी मदद की। समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने विदेश विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन, ब्लिंकन और हमारे सैनिकों ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला।

इसे भी पढ़ें: 18 साल बाद बेन एफ्लेक संग रेड कारपेट पर उतरी जेनिफर लोपेज, दोनों का किसिंग वीडियो वायरल

भुटोरिया ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि फ्रेमॉन्ट और हेवार्ड शहर तथा अफगान समुदाय के नेता इस मुद्दे को लेकर इतने गंभीर हैं और हम विदेश विभाग का आभार जताते हैं कि वह यह समझने के लिए तेजी से इस समुदाय तक पहुंचा कि वे कैसा अनुभव कर रहे हैं और कैसे उनके अनुभव और कौशल अमेरिका में अन्य शहर के नेताओं द्वारा चलायी जा रही पुनर्वास प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।’’ विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया के ब्यूरो ने एक ट्वीट में अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए काम कर रही फ्रेमॉन्ट शहर की मेयर लिली मेई, अजय जैन भुटोरिया, हेवार्ड शहर परिषद की सदस्य आयशा वहाब और अफगान कोलिशन की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force