बाइडेन बोले, भारतीय अमेरिकियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अमेरिका के आर्थिक विकास को तेज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि भारतीय अमेरिकियों ने अपनी कड़ी मेहनत और उद्यमिता के दम पर अमेरिका के आर्थिक विकास को तेज किया और देश में सांस्कृतिक गतिशीलता लाने में मदद की है। चुनाव प्रचार के लिए निधि एकत्र करने के मकसद से आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी सदस्यों और चंदा देने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि वे एच-1बी वीजा और वैध आव्रजन संबंधी उनकी चिंताओं को दूर करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने किया था। उन्होंने कहा, ‘‘सोचिए, इस समुदाय ने देश के लिए क्या किया है? इसके उद्यमी देशभर और दुनिया में कारोबार चला रहे हैं। ये उद्यमी और नवोन्मेषक सिलिकन वैली का आधार हैं और दुनिया में कुछ सबसे प्रभावशाली कंपनियों का नेतृत्व करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Maya Bouchier की तूफानी Century: इंग्लैंड ने Ireland को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दुनिया जब बुरे दौर में है तब भारत के आर्थिक उजाले

Srinagar में NC और BJP आमने-सामने, सड़कों पर एक-दूसरे के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!