भारतीय-अमेरिकियों ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

भारतीय-अमेरिकियों ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। प्रवासी समुदाय के कई लोगों के लिए यह त्रासदी केवल सात संमदर पार खबरों की सुर्खियां नहीं, बल्कि व्यक्तिगत क्षति जैसी है।

ह्यूस्टन में गुजरात से आए भारतीयों की बड़ी आबादी है। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। अहमदाबाद में पले-बढ़े और बाद में ह्यूस्टन में चिकित्सक के रूप में सेवाएं देने वाले डॉ. पटेल ने कहा, ‘‘यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। मैंने वहां (अहमदाबाद) मेडिकल की पढ़ाई की थी। सभी 242 यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

नासा की पूर्व इंजीनियर एवं स्थानीय अधिवक्ता डॉ. वीणा अंबरदार ने कहा कि इस घटना ने पूरे समुदाय को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस घटना से ह्यूस्टन में हर वो व्यक्ति दुखी है जो अहमदाबाद से अपने परिवार, दोस्तों या पिछली यात्राओं के माध्यम से जुड़ा है। हमारी संवेदनाएं हर शोक संतप्त परिवार और चौबीसों घंटे काम करने वाली मेडिकल टीमों के साथ हैं।’’

‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, ‘‘अहमदाबाद में हुई यह त्रासदी हृदयविदारक है। हम यात्रियों के परिवारों, मेडिकल छात्रों के लिए प्रार्थना करते हैं।

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई