शिकागो में इजराइल के समर्थन में भारतीय अमेरिकियों ने रैलियां निकाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

वाशिंगटन। हमास के साथ इजराइल के मौजूदा संघर्ष के दौरान शिकागो में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोग इजराइल के समर्थन में सामने आए हैं। हमास पर उन्होंने यहूदी समुदाय के खिलाफ आतंकवादी हमले करने का आरोप लगाया। सप्ताहांत में, शिकागो क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकियों ने यहूदी समुदाय के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए दो रैलियां कीं। भारतीय-अमेरिकी नेता डॉ. भरत बरई ने कहा कि समुदाय इजराइल के लोगों के साथ खड़ा है, जिन्हें गाजा से लगातार रॉकेट हमलों से निशाना बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद : कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं करने पर निजी अस्पतालों पर सख्त हुआ प्रशासन

उन्होंने आरोप लगाया कि हमास के आतंकवादियों ने न केवल इजराइल में घरों को नष्ट कर दिया है और निर्दोष नागरिकों को मार डाला है बल्कि वे गाजा के लोगों को भी आतंकित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशकों तक युद्ध का सामना करने के बाद, इजराइल और गाजा के लोग शांति से रहना चाहते हैं। अपने संबोधन में, बरई ने इजराइल का समर्थन जारी रखने के लिए हिंदू समुदाय की ठोस प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस कठिन परिस्थिति में क्षेत्र में शांति की मांग की।

प्रमुख खबरें

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला