अमेरिका के सिलिकॉन वैली में भारतीय अमेरिकियों ने कनाडा, बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में रैली की

By Prabhasakshi News Desk | Nov 25, 2024

वाशिंगटन । अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर सिलिकॉन वैली में भारतीय अमेरिकियों ने कनाडा और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में एकजुटता रैली का आयोजन किया। मिलपिटास सिटी हॉल में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए समुदाय के प्रमुख नेताओं ने हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के बारे में चर्चा की और अमेरिकी नेताओं से मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा करने तथा कनाडा एवं बांग्लादेश की सरकारों को हिंदू अल्पसंख्यक आबादी की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बनाने का आग्रह किया।

विज्ञप्ति में कह गया, ‘‘हमने देखा कि पुलिस पहले से ही खालिस्तान समर्थकों के साथ घुसपैठ कर चुकी थी और हिंदू श्रद्धालुओं की पिटाई कर रही थी...।’’ ‘अमेरिकन्स फॉर हिंदूज’ के डॉ. रमेश जापरा ने कनाडा में खालिस्तानियों और बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूहों द्वारा हिंदुओं पर किए गए हमलों की निंदा की। ‘कोअलिशन ऑफ हिंदूज इन नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) की पुष्पिता प्रसाद ने कनाडा में उनकी टीम को ‘सिख फॉर जस्टिस’ द्वारा निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की। यह संगठन भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन अमेरिका और कनाडा में स्वतंत्र रूप से काम करता है।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण