भारतीय-अमेरिकी को पसंद है जो बाइडेन, वोट करने की दर 2020 के चुनाव में रही सबसे अधिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पिछले साल हुए चुनाव में 71 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने मतदान किया जो एशियाई-अमेरिकी समुदाय में सबसे अधिक दर है। यह जानकारी शोधकर्ता ने अमेरिका के मौजूदा जनसंख्या सर्वेक्षण आंकड़ों के हवाले से दी है। शोधकर्ता कार्तिक रामकृष्णन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में अमेरिकी मौजूदा जनसंख्या सर्वेक्षण के आंकडों के हवाले से लिखा कि वर्ष 2020 के चुनाव में एशियाई-अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपवासियों (एएपीआई) की मतदान दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने लिखा, ‘‘वर्ष 2020 के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी और जापानी-अमेरिकियों के बीच मतदान की दर सबसे अधिक रही और कुल वयस्क नागरिकों में से क्रमश: 71 प्रतिशत और 66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।’’

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी

Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, बोले- देश की तरक्की से परेशान है कांग्रेस