अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी के घर से मिले 14 शव, बढ़ती जा रही लाशों की संख्या

AMERICA

एल सल्वाडोर हत्या मामले में पूर्व पुलिसकर्मी के घर से 14 शव मिले है। पूर्व अधिकारी, ह्यूगो ओसोरियो शावेज को 57 वर्षीय महिला और उसकी 26 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में इस महीने की शुरुआत में हिरासत में लिया गया था और आरोप तय किए गए थे।

सल्वाडोर। दो महिलाओं की हत्या के लिए इस महीने गिरफ्तार किए गए पुलिस के पूर्व अधिकारी के घर पर अब 14 शव मिले हैं। सल्वाडोर के अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले ने हत्या के एक बड़े चक्र की मौजूदगी का खुलासा किया है जो संभवत: करीब एक दशक से चल रहा है और स्थानीय मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि अधिकारी ने करीब 20 लोगों की हत्या की है। पूर्व अधिकारी, ह्यूगो ओसोरियो शावेज को 57 वर्षीय महिला और उसकी 26 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में इस महीने की शुरुआत में हिरासत में लिया गया था और आरोप तय किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद ने बाइडन से कोविड रोधी टीके के वितरण में भारत की मदद करने की अपील की

इससे पहले यौन अपराधों की जांच का सामना कर रहे 51 वर्षीय ओसोरिया शावेज ने दोनों की हत्या करनी स्वीकार की थी। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद, पूर्वी चालचोआपा नगर में उसके घर की तलाश शुरू की गई थी। अभियोजकों ने बताया कि इस तलाश में उसके घर में आठ गड्ढों में दफनाए गए 14 शव मिले। इन शवों को संभवत: करीब दो साल पहले दफनाया गया है। घर से बरामद हो रही लाशों की संख्या पिछले हफ्ते में चार और बढ़ गई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़