भारतीय-अमेरिकियों ने OCI कार्ड यात्रा लाभ बहाल करने का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकियों ने प्रवासी भारतीय नागरिक(ओसीआई) कार्ड धारकों को मिलने वाले लाभों को बहाल करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। इनमें बिना वीजा के देश की यात्रा भी शामिल है जिसपर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर रोक लगा दी गई थी। भारतीय मूल के लोगों को निश्चित शर्तों के साथ जीवनपर्यंत भारत की वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति देने वाले ओसीआई कार्ड पर भारत सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और कोविड-19 प्रकोप के चलते लागू यात्रा प्रतिबंधों के बीच 11 अप्रैल को रोक लगा दी थी। अचानक लिए गए इस फैसले से भारतीय मूल के लाखों लोगों में चिंता बढ़ गई थी। इनमें से कई ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों का सहारा लिया था। बाद में ओसीआई कार्ड धारकों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में कुछ छूट दी गई लेकिन ऐसा अब तक उन्हीं मामलों में हुआ है जो आपात श्रेणी में आते हों, जो काम के सिलसिले में यात्रा करना चाहते थे या नाबालिग ओसीआई कार्ड धारक थे जिनके परिजन भारतीय नागरिक हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू